रांची। जेसीआई रांची के तत्वावधान में आयोजित एक्सपो उत्सव-2023 का समापन 16 अक्टूबर को हो गया। एक्सपो 12 से 16 अक्टूबर तक रांची के मोरहाबादी मैदान में लगा था। समापन समारोह की मुख्य अतिथि भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा थी।
सोमवार को ट्रेनिंग कार्यक्रम में जाने माने लेखक एवं मोटिवेशनल स्पीकर शिव खेड़ा को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने सभी को जीवन में हमेशा सकारात्मक रहने को लेकर प्रेरित किया। कहा कि हर किसी के जीवन में परेशानियां रहती हैं, लेकिन जो उस परेशानियों से लड़ कर आगे बढ़ता है वही जीवन मे सफल होता है।
अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया ने कहा कि टीम जेसीआई ने सफलता पूर्वक एक्सपो उत्सव का आयोजन किया। एक्सपो की सफलता का श्रेय रांची की जनता को जाता है। यह 26वां एक्सपो सभी को सालों तक याद रहेगा। अगले वर्ष हम नए और बेहतर रूप में आएंगे।
एक्सपो के चीफ को-ऑर्डिनेटर संजय जैन ने एक्सपो की सफलता के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने को ऑर्डिनेटर प्रतीक जैन, सनी केडिया, राहुल के साथ-साथ सभी सदस्यों के कार्यों को सराहा। उन्होंने बताया कि एक्सपो में देश विदेश से 305 स्टॉलधारक आए। 3 लाख से अधिक लोगों ने शिरकत की।
![](https://dainikbharat24.com/wp-content/uploads/2023/10/image-39-1024x478.png)
सचिव तरुण अग्रवाल ने एक्सपो के सभी स्पॉन्सर को एक्सपो से जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया। चीफ को-ऑर्डिनेटर संजय जैन ने स्टॉलधारकों को पुरस्कृत किया। बेस्ट डेकोर स्टॉल का अवार्ड जल एवं रनर अप तनु क्रिएशन को मिला। बेस्ट स्टॉल मैनेजमेंट का अवार्ड गणेश सेरामिक और रनर अप पनारोमिक विंडो को मिला।
संजय जैन ने एक्सपो उत्सव में बेहतर काम करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया। एक्सपो भूषण विक्रम चौधरी, प्रवीण अग्रवाल, सौरभ साबू, देवेश जैन एवं सिद्धार्थ चौधरी को मिला। एक्सपो पद्माविभूषण संजय शर्मा एवं पंकज साबू को मिला। एक्सपो रत्न का आवार्ड साकेत अग्रवाल को मिला।
मुख्य अतिथि असुंता लकड़ा ने एक्सपो में लगे स्टॉल का भ्रमण किया। जेसीआई रांची के इस कदम को उद्यमियों को बढ़ावा देने वाला बताया। कार्यक्रम का संचालन आशीष भाला एवं अभिषेक नारनौलिया और सचिव तरुण अग्रवाल ने धन्यवाद किया।
एक्सपो उत्सव के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ चौधरी एवं जेसीआई रांची के प्रवक्ता प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि समापन समारोह में पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव, पूर्व एक्सपो को-ऑर्डिनेटर और सभी सदस्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।