रांची। ट्राइबल यूथ फेस्ट 2023 का आयोजन 26 और 27 नवंबर को रांची के मोरहाबादी स्थित रांची यूनिवर्सिटी के मोरहाबादी मंडप में होना है। फेस्ट के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न ट्राइबल इनफ्लूएंसर और युवाओं की मीटिंग अरगोड़ा के होटल हेरिटेज में 15 अक्टूबर को हुई।
इस अवसर पर ट्राइबल यूथ फेस्ट 2023 को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। फेस्ट के माध्यम से झारखंडी संस्कृति और झारखंडी युवाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें नृत्य-संगीत एवं ट्राइबल खान पान की व्यवस्था होगी।
इसके अलावा युवाओं में जोश भरने के लिए रोक शो भी आयोजित किया गया है। इस फेस्ट के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को एक प्लेटफार्म मिलेगा, जिसमें वह अपनी कलाकृतियों को प्रदर्शित करेंगे।
मौके पर मौजूद ट्राइबल यूथ फेस्ट 2023 का पोस्टर लॉन्च किया। इस मीटिंग में बिपिन टोप्पो, झरी लिंडा, दीपक तिर्की, शशि पन्ना, अनिल पन्ना सहित अन्य मौजूद थे।
इस महोत्सव में राज्य के 32 जनजाति एकसाथ भाग लेंगे। पारंपरिक नृत्य, पारंपरिक गान, पारंपरिक खान-पान, रॉक बैंड शो, फैशन शो, ट्राईबल एंटरप्रेन्योर मेला सह डिबेट / पैनल डिसकसन, लीडरशिप डेवलोपमेन्ट प्रोग्राम, कैरियर कॉउंसलिंग इत्यादि का हिस्सा बनेंगे। आदिवासी जीवन दर्शन को प्रदर्शित करती सेल्फी पॉइंटस इस महोत्सव के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।
इसके लिए आयोजक समिति का गठन किया गया है। अजित लकड़ा (अध्यक्ष), कृष्णा लकड़ा और अनिल उरांव (महासचिव), शशि पन्ना, आकाश तिर्की, विकास तिर्की, अभिषेक तिर्की और नीलम बिरुली (सचिव), बिनोद कच्छप और पंकज भगत (कोषाध्यक्ष), प्रतीत कच्छप, अविनाश बाड़ा और आकाश बाड़ा (संयोजक) और गोविंद टोप्पो (मीडिया प्रभारी) हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।