Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून की गतिविधि सामान्य रही। अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। कल यानी 8 सितंबर को लगातार भारी बारिश होगी। इसका असर कई जिलों में देखने को मिलेगा। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 5 सितंबर को दी।
8 सितंबर को ये स्थिति
केंद्र के मुताबिक 8 को राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
9 सितंबर से ये स्थिति
केंद्र के मुताबिक 9 से 13 सितंबर तक राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
वज्रपात की आशंका
केंद्र के मुताबिक 8 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
यहां भारी बारिश
राज्य के उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में 8 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़ आदि जिलों में देखने को मिलेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।