रांची। झारखंड के लिए गर्व की बात है। कर्नाटक में पांच जुलाई से चल रही नेशनल कैडेट जूडो चैंपियनशिप 2023 में राज्य को रविवार को एक रजत पदक मिला। इस प्रतियोगिता में 81 किग्रा वर्ग में मानस ने फाइनल बाउट में राजस्थान के प्लेयर को हरा कर यह मेडल जीता।
इससे पूर्व उसने हरियाणा, मणिपुर और दिल्ली के प्लेयर को परास्त कर फाइनल का सफर तय किया था। प्रतियोगिता का समापन कल सोमवार 10 जुलाई को होगा। मानस के प्रदर्शन पर झारखंड जूडो संघ के अध्यक्ष केएन त्रिपाठी एवं महासचिव परीक्षित तिवारी ने शुभकामनाएं दी हैं।
इन्होंने उम्मीद जताई है कि इससे भविष्य में झारखंड के लिए दूसरे और भी बच्चे पदक लाने के लिए प्रोत्साहित होंगे। परीक्षित तिवारी के मुताबिक झारखंड जूडो संघ के निरंतर प्रयासों से झारखंड के प्लेयर नेशनल लेवल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
राज्य को मेडल दिलवा रहे हैं। आने वाले समय में संघ अपने प्रयासों से देश को झारखंड राज्य से ओलंपिक लेवल में पदक दिलाने का प्रयास करेगा।