श्रीमती बेबी देवी ने मंत्री पद की शपथ ली, सीएम ने दी बधाई

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। श्रीमती बेबी देवी को झारखंड मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने 3 जुलाई को राजभवन स्थित दरबार हॉल में आयोजित समारोह में उन्‍हें शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी सम्मिलित हुए। मौके पर मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य लोगों ने मंत्री पद की शपथ लेने पर श्रीमती बेबी देवी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जानकारी हो कि श्रीमती बेबी देवी दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्‍नी है। उनके निधन के बाद से बेबी देवी या इनके पुत्र को मंत्री बनाए जाने की चर्चा चल रही थी।