पेंचक सिलाट प्रशिक्षण में झारखंड के 8 जिलों के 50 खिलाड़ि‍यों ने लिया भाग

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड पेंचक सिलाट संघ के तत्‍वावधान मे 2 दिवसीय पेंचक सिलाट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसका समापन रांची के करमटोली चौक स्थित धुमकुड़िया भवन में 25 जून को हुआ। यह पहला झारखंड पेंचक सिलाट प्रशिक्षण शिविर था। इसमें झारखंड के 8 जिलों से 50 खिलाड़ि‍यों ने भाग लिया।

शिविर में पेंचक सिलाट क्या है। कैसे किया जाता है। इस खेल से क्या-क्या लाभ है। इसे लेकर लंका (1), लंका (2), स्टेप फॉरवर्ड पसान, स्टेंडिंग पसान, सीका पसान, टुंगल और फाइट टेक्निक का प्रशिक्षण अंतर्राष्ट्रीय रेफरी व राष्ट्रीय कोच गुरु प्रेम सिंह थापा ने दिया।

इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन झारखंड पेंचक सिलाट संघ द्वारा किया गया था। शिविर में संघ कि अध्यक्ष दीपा कुमारी, सचिव डौली कुमारी सिंह, आयोजक सचिव मोहम्मद इबरार कुरैशी, चीफ टेक्निकल डायरेक्टर बीके लिम्बु सहित अन्य सभी सदस्यों ने पेंचक सिलाट के सभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण अच्छे से पूरा करने पर शुभकामनाएं दी। सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद डॉ राजेश गुप्ता उर्फ छोटू, विशिष्ठ अतिथि पिया बर्मन, समाजसेवी सह अध्यक्ष भगवा नारी सेना और अर्चना मिधा मौजूद थे। अतिथियों ने झारखंड पेंचक सिलाट टीम और खिलाड़ि‍यों को बधाई दी। आने वाले समय में इस खेल को सपोर्ट करने का वादा किया।