आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान से लोहरदगा के विभिन्न गांवों में किशोरी ओर ग्रामीणों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई। जिले में चल रहे Access to Justice कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लोहरदगा प्रखंड की रामपुर पंचायत के ग्राम रामपुर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम प्रधान रविन्द्र भगत, वार्ड सदस्य सोनिका देवी, पुपेन पन्ना, निर्मला भगत, दयामुनी उरांव सहित महिला एवं पुरुष शामिल हुए।
किस्को प्रखंड की बेटठट पंचायत में ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई। इसमें सेविका सारोमनी बखला, साहिया राजकुमारी, वार्ड सदस्य अजित बखला, मुखिया राजकिशन भगत मौजूद थे।
ग्राम जनवल पंचायत परहेपाट में ग्रामीणों ने शपथ ली। इसमें सेविका कमली उरांव, सहिया साबित उरांव, मुखिया जतरु उरांव एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए।
ज्ञात हो कि जिले में चल रहे Access to Justice कार्यक्रम अंतर्गत बाल विवाह की रोकथाम के लिए किशोरी एवं ग्रामीणों के बीच रैली निकाली जा रही। शपथ ग्रहण कराया गया। इसमें संस्थान के फील्ड फैसिलिटेटर द्रोपदी कुजूर, तारामणि भगत, प्रकाश सिंह आदि ने योगदान दिया।