Jharkhand Weather : सुबह ही तापमान पहुंचा 45 डिग्री, जानें अपने जिले का पारा

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में गर्मी फिर से कहर बरपाने लगी है। इसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। राज्‍य का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कई जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है।

रांची मौसम केंद्र की मानें तो राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 3 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

आम तौर पर दिन की शुरुआत होने के बाद लोगों को अपने जिले के तापमान के बारे में जानने की लालसा रहती है। वह जानना चाहते हैं कि आज सुबह में उनके यहां का पारा कितना रहा। इसके बाद वे दिन-भर में गर्मी-सर्दी आकलन आम तौर पर कर लेते हैं।

रांची मौसम केंद्र के अनुसार आज सुबह 10 बजे राज्‍य में अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह तापमान डाल्‍टनगंज में दर्ज किया गया। पलामू का तापमान 44.3 डिग्री और जमशेदपुर का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग सावधानी बरतें। सुरक्षा के उपाय अपनाएं। खासकर बच्चों का विशेष ख्याल रखें। यात्रा करने के दौरान अपने साथ बोतल में पानी जरूर लेकर चलें। एक छतरी, टोपी या गमछा का इस्तेमाल अपने सिर, चेहरे को ढकने के लिए करें।

ये है जिलों का तापमान