लोक भवन में लगे शिविर में 406 लोगों ने किया रक्तदान

झारखंड
Spread the love

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के निर्देश पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, झारखंड शाखा ने 12 जनवरी को युगपुरुष एवं महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर लोक भवन स्थित बिरसा मंडप में ‘रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया गया।

राज्यपाल ने ‘रक्तदान शिविर’ के उद्घाटन से पूर्व युगपुरुष स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है।

राज्यपाल ने रक्तदान को सर्वोच्च मानवीय एवं पुनीत कार्य बताते हुए कहा कि समय पर रक्त उपलब्ध न होने के कारण अनेक बार बहुमूल्य जीवन संकट में पड़ जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि शीघ्र ही राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएँगे।

राज्यपाल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे रक्तदान को एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन भर की जिम्मेदारी के रूप में अपनाएं। यदि प्रत्येक स्वस्थ युवा वर्ष में तीन बार भी रक्तदान करे, तो राज्य में रक्त की कोई कमी नहीं रहेगी। इससे किसी प्रकार की असुविधा भी नहीं होती।

राज्यपाल ने यह भी उल्लेख किया कि वे स्वयं भी पूर्व में नियमित रूप से रक्तदान करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय सहभागिता से ही प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को साकार किया जा सकता है और सेवा-भाव से किया गया रक्तदान इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी 406 लोगों को हार्दिक बधाई दी तथा उनका आभार प्रकट किया।

स्वागत करते हुए राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने कहा कि राज्यपाल के आदेश पर झारखंड रेड क्रॉस सोसाइटी का प्रभावी रूप से गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अधिक से अधिक रक्तदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह ‘रक्तदान शिविर’ आयोजित किया गया है।

धन्यवाद करते हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन विजय कुमार सिंह ने कहा कि राज्यपाल की प्रेरणा से रेड क्रॉस सोसाइटी की शाखाएं पूरे राज्य में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। लगभग सभी जिलों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया है।

उक्त ‘रक्तदान शिविर’ में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण) श्रीमती सुमन गुप्ता, राज्यपाल के परिसहाय मेजर नवीन धत्तरवाल, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK