आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। वार्ड 5 के विजयी पार्षद अजय उरांव के समर्थकों ने रविवार को उनके घर पतराटोली से गाजे बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला। विजयी पार्षद अजय उरांव ने क्षेत्र के छोटे बड़े सभी का अभिवादन करते हुए आभार जताया।
अजय उरांव अपने माता से आशीर्वाद लेने के बाद किस्को मोड स्थित शांतिनगर देवालय मंदिर पहुंचे। मां दुर्गा मंदिर में मत्था टेक वार्ड को साफ स्वच्छ बनाने एवं जिले के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा। अनिल ने देशवाली स्थित सरना स्थल में भी मत्था टेक आशीर्वाद लिया।
इस दरमियान समर्थकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर अजय की जीत की बधाई दी। ज्ञात हो कि अजय उरांव 505 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमला देवी को 214 मतों से पराजित किया।
मौके पर सुरेश कुजूर, मनोज कुमार गुप्ता, विदेश पाहन, बिफई पाहन, चंद्रमणि उरांव, रूपेण देवी, सुरेश ठाकुर, देवदीप भगत, संजू कुजूर, अनिल उरांव शुशील छत्री समेत भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


