ईरान। अमेरिका और इज़राइल ने संयुक्त ऑपरेशन “Operation Epic Fury” में ईरान पर बड़े हवाई हमले किए। इस घटना से पूरे मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है।
ईरान ने जवाब में इज़राइल और अमेरिका के ठिकानों पर मिसाइल व ड्रोन हमले किए। हमले सिर्फ इज़राइल तक सीमित नहीं रहे, बल्कि खाड़ी देशों (दुबई, कतर, बहरीन, ओमान) तक असर पड़ा।
कुछ जगहों पर नागरिक हताहत भी हुए। ईरान ने कहा है कि वह “कोई नरमी नहीं बरतेगा”। ईरान समर्थित संगठन हिज़्बुल्लाह (लेबनान) ने इज़राइल पर रॉकेट और ड्रोन हमले किए।
जवाब में इज़राइल ने लेबनान (बेरूत समेत) में बड़े हवाई हमले किए। इससे साफ है कि यह संघर्ष अब रीजनल वॉर बनता जा रहा है।
ईरान में हमलों में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। कई शहरों में इमारतें ध्वस्त और लोग पलायन कर रहे हैं। एयरपोर्ट, तेल सप्लाई और व्यापार पर असर पड़ा।
रूस और चीन ने हमले की कड़ी आलोचना की है। अमेरिका के सहयोगी देश (ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी) समर्थन में हैं। संयुक्त राष्ट्र ने आपात बैठक बुलाई है। पोप और कई देशों ने शांति की अपील की।
भारत ने चिंता जताई और दोनों पक्षों से संयम की अपील की। मिडिल ईस्ट में फ्लाइट्स और व्यापार प्रभावित हो रहे। तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव की आशंका बन रही है।
कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि अमेरिका लंबा युद्ध नहीं चाहेगा। ईरान की जवाबी कार्रवाई जारी है। युद्ध और देशों तक फैल सकता है। इस वजह से पूर्ण क्षेत्रीय युद्ध का खतरा बना हुआ है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


