कोलकाता। बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से आई है, आरएन रवि बंगाल के नये राज्यपाल होंगे।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस के अचानक इस्तीफे की खबर पर गहरी चिंता जतायी है।
उन्होंने कहा कि इस फैसले की वजह अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि केंद्र की ओर से उन पर किसी प्रकार का दबाव बनाया गया हो।
सीएम ममता ने कहा कि उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री की ओर से यह जानकारी दी गयी कि आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इस मामले में उनसे स्थापित परंपरा के अनुसार कोई परामर्श नहीं किया गया।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्यपाल की नियुक्ति जैसे महत्वपूर्ण मामलों में राज्य सरकार से परामर्श की परंपरा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया, जो संघीय ढांचे की भावना के खिलाफ है।
ममता बनर्जी ने कहा कि इस तरह के कदम भारत के संविधान की भावना को कमजोर करते हैं और राज्यों की गरिमा को प्रभावित करते हैं।
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह सहकारी संघवाद के सिद्धांतों का सम्मान करे और ऐसे एकतरफा फैसलों से बचे, जो लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर करते हैं।
ममता बनर्जी ने कहा कि राज्यों की गरिमा और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मर्यादा बनाये रखना केंद्र और राज्य दोनों की साझा जिम्मेदारी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


