रांची। भाजपा के नव निर्वाचित निकाय प्रतिनिधियों को पार्टी सम्मानित करेगी।
राष्ट्रीय महामंत्री सांसद अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की बड़ी जीत के बाद पार्टी ने नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम तय किया है। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने दी।
श्री प्रसाद ने बताया कि आगामी 8 मार्च को रांची बोड़ेया रोड स्थित गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में भव्य सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राज्य के सभी 48 नगर निकाय में भाजपा के समर्थन एवं भाजपा विचारों के आधार पर समाज की सेवा से जुड़े महापौर,अध्यक्ष एवं पार्षदगण बड़ी संख्या में जीत कर आए हैं।
बताया कि राज्य सरकार के लगातार तिकड़म, पुलिस प्रशासन के दबाव और दुरुपयोग के बावजूद नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत हुई है।
बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सांसद अरुण सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


