Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 7 मार्च, 2026 का राशिफल

मेष

भूमि संबंधी विवाद हल होगा। कहीं से शुभ सूचना मिलेगी। किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर-तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।

वृष

सहने की शक्ति रखें। जल्द ही क्रोध से भर जाते हैं। स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा ना आने से मुश्किलें बढ़ेगी।

मिथुन

समय के साथ स्वयं को बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

कर्क

अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश नहीं दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ सकता है।

सिंह

व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आगे बढऩे में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। विवाद नहीं करें।

कन्या

अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिक जनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्रोत में वृद्धि होगी।

तुला

प्रेम प्रसंग में सफलता संभव है। भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को नहीं आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही पीछे हैं।

वृश्चिक

कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।

धनु

स्वास्थ्य में सुधार होगा। भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे।

मकर

संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर चिंतित रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा।

कुंभ

मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान होगा। सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आपकी उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। विदेश जाने के योग हैं।

मीन

मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आर्थिक मामले पक्ष में हल होंगे। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *