बंगाल और लद्दाख के राज्‍यपाल ने दिया इस्‍तीफा, ममता बनर्जी ने ये कहा

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता ने भी इस्तीफा दे दिया है। अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया है। राज्‍यपाल के इस्‍तीफे के बाद ममता बनर्जी ने हैरानी जताई।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पश्चिम बंगाल के गवर्नर सी.वी. आनंद बोस के इस्तीफ़े की अचानक आई खबर से मैं हैरान और बहुत परेशान हूं। उनके इस्तीफ़े के पीछे की वजह मुझे अभी नहीं पता। केंद्रीय गृह मंत्री ने अभी मुझे बताया कि आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का गवर्नर बनाया जा रहा है।‘’

सुश्री बनर्जी ने कहा कि उन्होंने इस बारे में तय रिवाज़ के मुताबिक मुझसे कभी सलाह नहीं ली। ऐसे काम भारत के संविधान की भावना को कमज़ोर करते हैं। हमारे फ़ेडरल स्ट्रक्चर की बुनियाद पर हमला करते हैं।

सीएम ने कहा कि केंद्र को कोऑपरेटिव फ़ेडरलिज़्म के सिद्धांतों का सम्मान करना चाहिए। ऐसे एकतरफ़ा फ़ैसले लेने से बचना चाहिए जो लोकतांत्रिक रिवाज़ों और राज्यों की इज़्ज़त को कमज़ोर करते हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *