आनन्द कुमार सोनी
लोहरदगा। वन विभाग ने कार्रवाई कर छुपाकर रखे गए लकड़ी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एक अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब रहा।
शेरंगदाग थाना क्षेत्र के मन्हेपाठ जंगल से लकड़ी काट जंगलों में छुपा कर रखे गए थे। इसे जंगल से लाने के दौरान वन विभाग की टीम ने एक तस्कर को बाईक के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। वहीं, एक तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा।
प्रभारी वनपाल विक्की कुमार मेहता को इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी। उस आधार पर छापेमारी दल का गठन किया। इसके बाद आरोपी वसीम अकरम (पिता-स्व शाहिद मीर, ग्राम चरहु) को मन्हेपाठ के जंगल से बाइक समेत साल लकड़ी के छह बोटा के साथ गिरफ्तार किया। उसके साथ तेतार खान भी था, जो अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहा।
प्रभारी वनपाल ने बताया कि चरहु के कुछ लोगों का मुख्य पेशा जंगलों से लकड़ी काटना और उसे बेचना बन गया है। इसकी रोकथाम की कार्रवाई लगातार विभाग द्वारा जारी रहेगा।
प्रभारी वनपाल ने बताया कि गिरोह के लोग मौका पाकर चरहु के मोजाहिद खान के यहां लकड़ी पहुचाते थे। फिर उसे जिले के विभिन्न क्षेत्रो में सप्लाई करते थे।
उधर, तस्कर के परिजन इमरान ने आरोप लगाया कि वनपालों ने पिटाई कर वसीम का हाथ तोड़ दिया है। उसके पास से कुछ भी बरामद नहीं किया गया है। हालांकि वसीम ने कहा कि वह भागने के क्रम में गिर गया था। उसका हाथ एक साल पूर्व से ही चोटिल है।
वनपाल विक्की मेहता ने बताया कि फॉरेस्ट विभाग द्वारा वसीम का मेडिकल जांच और एक्सरे भी कराया गया। इसके बाद मामला दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया।
छापेमारी टीम में प्रभारी वनपाल विक्की कुमार मेहता, सुमित लकड़ा, रमेश भगत, प्रवीण भगत, अवधेश महतो, अनुप सहदेव, रवि विमल मिंज आदि मौजूद थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


