बिहार को मिलने वाला है नया सीएम: अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया

बिहार नई दिल्ली
Spread the love

पटना। बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। इसको लेकर राज्य की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है।

इसी हलचल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया है।

जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी रविवार को पटना से दिल्ली जाएंगे और वहां अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस बैठक को बिहार में संभावित राजनीतिक बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है।

बता दें कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद राज्य की राजनीति में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हालांकि अमित शाह ने उन्हें किस विशेष उद्देश्य से बुलाया है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बैठक बिहार में संभावित नए मुख्यमंत्री और सरकार के गठन को लेकर चर्चा का हिस्सा हो सकती है।

वर्तमान में सम्राट चौधरी बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में नंबर दो की स्थिति में माने जाते हैं।

वे राज्य के उपमुख्यमंत्री होने के साथ-साथ गृह विभाग भी संभाल रहे हैं, जिसे राज्य का सबसे महत्वपूर्ण विभाग माना जाता है।

इससे पहले यह विभाग खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास हुआ करता था। सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संभावित मुख्यमंत्री के नाम को लेकर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है।

ऐसी भी चर्चा है कि अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से हो सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *