न‍िरीक्षण में काफी मात्रा में पाए गए विभिन्न ब्रांड के एक्सपायरी पेय पदार्थ

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। होली पर्व को देखते हुए उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद के निर्देश और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ मोईन अख्तर के नेतृत्व में बक्सीडीपा, सेन्हा प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत विभिन्न मिष्ठान भंडार, रेस्टूरेन्ट, होटल, किराना दुकान एवं ठेला खोमचा इत्यादि का औचक निरीक्षण किया गया।

जांच के क्रम में केशरी स्वीटस एंड स्नैक्स और मे० उमंग भोजनालय में काफी मात्रा में विभिन्न ब्रांड के एक्सपायरी पेय पदार्थ पाये गये। लगभग चार हजार रुपये के पेय पदार्थ को मौके पर ही नष्ट किया गया।

दोनों प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत हजार रुपये का अर्थ दंड भी लगाया गया। भविष्य में इस प्रकार की पुर्नावृति नहीं करने की चेतावनी दी गयी। जांच के क्रम में पनीर, रसगुल्ला हल्दी इत्यादि की ऑनस्पॉट जांच की गयी।

में० शिवानी स्टोर से सेन्हा में निर्मित श्री बर्फानी आटा एवं रांची में निर्मित इमली लॉलीपॉप का वैधानिक नमूना संग्रह किया गया। दोनो नमूनों को रसायनिक एवं गुणवता जांच के लिए नामकुम स्थित राज्य जांच खाद्य प्रयोगशाला भेजा जायेगा।

सड़क के किनारे लगे ठेले खोमचे में बेचे जाने वाले चाट छोला, चटनी इत्यादि की जांच की गयी। सभी नमूनों में अखाद्य रंगो की मिलावट की पुष्टि हुई। ऐसे चाट, फुचको को खा रहे स्कूली बच्चो के साथ एक जागरुकता कार्यक्रम भी चालाया गया।

इसमें बच्चों इस प्रकार के खाने का दुष्प्रभाव को बताया गया। इससे कैसे बचा जा सकता है कि भी जानकारी दी गयी।

सभी ठेले व खोमचा संचालकों को हेड कवर, एप्रेन इत्यादि पहन कर काम करने और अखाद्य जलेबी रंग के स्थान पर एफएसएसएआई द्वारा प्रमाणित खाद्य रंगों का प्रयोग करने का निर्देश दिया गया।

उपरोक्त निर्देशों के अवहेलना पर इस प्रकार के खाद्य सामग्रीयों को नष्ट करते हुए अर्थदंड लगाने की चेतावनी दी गयी। सहायक कर्मी रजनीश कुमार मौके पर मौजूद थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *