‘बच्चा चोर’ के शक में युवका को पकड़ा, परिवार का 8 माह का इंतजार खत्म

झारखंड अपराध
Spread the love

चैनपुर (गुमला) भाषा की समझ और पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। एक बिछड़ा हुआ बेटा अपने परिवार से मिल सका। चैनपुर थाना क्षेत्र के कतारी कोना में बीते 27 फरवरी, 2026 ग्रामीणों ने ‘बच्चा चोर’ होने के संदेह में एक युवक को पकड़ रखा था। सूचना मिलते ही चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को शांत कराकर युवक को सुरक्षित थाने ले आई।

पुलिस ने की पड़ताल

पकड़ा गया युवक बेहद गंदा था, फटे कपड़े-जूते पहने हुए था। मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था। ग्रामीणों को वह ‘बच्चा चोर’ लग रहा था, क्योंकि वह उनकी भाषा नहीं समझ पा रहा था। ना ही हिंदी बोल पा रहा था। थाने लाकर जब दरोगा राजेंद्र मंडल ने उससे बंगाली भाषा में बात की, तब युवक सहज हो गया। उसने अपनी पहचान बताई।

तकनीक का सहारा

युवक ने अपना नाम राजू हंसदा उर्फ मानस हंसदा (25 वर्ष) बताया। उसने जानकारी दी कि वह पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले के दातन थाना अंतर्गत बासबोनी गांव का रहने वाला है। वह घर से साइकिल से निकला था। भटकते हुए यहां पहुंच गया।

चैनपुर पुलिस ने तुरंत दातन थाना से संपर्क साधा और व्हाट्सएप के माध्यम से युवक की फोटो भेजी। वीडियो कॉल के जरिए परिजनों ने उसकी पहचान की। परिजनों ने बताया कि राजू 26 फरवरी, 2025 से लापता था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।

नहलाकर नए कपड़ द‍िए

शनिवार सुबह राजू के पिता खुदीराम हंसदा और अन्य परिजन चैनपुर थाना पहुंचे। 8 महीने बाद अपने बेटे को सही-सलामत पाकर परिजनों की आंखों में आंसू आ गए। पुलिस ने राजू को नहलाया। नए कपड़े दिए। भोजन कराकर सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया।

एसआई राजेंद्र मंडल ने कहा मेरी पुरानी सीखी हुई बांग्ला भाषा आज किसी का घर बसाने के काम आई। जानकारी कभी व्यर्थ नहीं जाती। मिसकम्युनिकेशन के कारण जिसे लोग अपराधी समझ रहे थे, वह एक लाचार गुमशुदा बेटा निकला।

जनता से अपील

चैनपुर पुलिस ने इस घटना के माध्यम से आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को देखकर तुरंत ‘बच्चा चोर’ नहीं समझें। कानून अपने हाथ में नहीं लें। मारपीट न करें। संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *