महिलाओं ने सजावटी मछली पालन एवं प्रबंधन के सीखे गुर

झारखंड
Spread the love

  • मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय में तीन दिवसीय प्रक्षिक्षण का आयोजन

गुमला। मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय ने “सजावटी मछली पालन एवं प्रबंधन”  विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भा.कृ.अनु.प.-राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, लखनऊ के सहयोग से ए.सी.-एस.पी. परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसमें बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड से 18 महिलाओं ने भाग लिया। ये महिलाएं सात विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को एक्वेरियम निर्माण, सजावटी मछली पालन और रखरखाव, रंगीन मछलियों का प्रजनन, आहार निर्माण एवं प्रबंधन, एक्वास्केपिंग, पानी की गुणवत्ता की जांच एवं प्रबंधन और रोग के रोकथाम एवं उपचार के विषय में विस्तृत जानकारी डी गयी।

उद्घाटन सत्र में भा.कृ.अनु.प.-राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, लखनऊ के निदेशक ऑनलाइन माध्यम से सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण के दौरान किसानों का संवाद केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल, से भी कराया गया।

प्रशिक्षणार्थियों को किट के रूप में विभिन्न सामग्री प्रदान की गई, जिनमें एफ.आर.पी. टैंक, रंगीन मछलियाँ, एक्वेरियम सजावट के लिए रंगीन पत्थर एवं कृत्रिम पौधे, मछलियों के रख-रखाव के प्रबंधन के लिए छोटे-छोटे नेट, आहार और दवाई, हीटर, एरेटर आदि शामिल थे। इन समाग्रियों के माध्यम से प्रतिभागी तुरंत रंगीन मछली के पालन एवं विपणन से सम्बंधित रोजगार प्रारंभ कर सकेंगे।

समापन सत्र में जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती कुसुमलता ने किसानों को प्रोत्साहित किया। सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। यह प्रशिक्षण महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता डॉ. ए.के. सिंह के मार्गदर्शन एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. के.एस. विसडम एवं डॉ. प्रसान्त जना के दिशा-निर्देश में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण की सफलता में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. श्वेता कुमारी, डॉ. मनमोहन कुमार, डॉ. मोहम्मद अशरफ मलिक, डॉ. आनंद वैष्णव, डॉ. कस्तूरी चट्टोपाध्याय के साथ-साथ अन्य सभी सहायक प्राध्यापकों, गैर शैक्षणिक कर्मचारियों, श्रीमती रेशमी सिंह एवं संजय नाथ पाठक का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरे प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो से युवा प्रोफेशनल आलोक कुमार भी उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *