उषा मार्टिन फॉउंडेशन की पहल से सौर ऊर्जा से रौशन हुए दर्जन गांव

झारखंड
Spread the love

  • टिकाऊ विकास की नींव है हरित ऊर्जा : डॉ मयंक मुरारी

रांची। सौर ऊर्जा का उपयोग करना ना केवल टिकाऊ विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि यह भविष्य की ऊर्जा सुरक्षा का एक प्रमुख स्तंभ भी है। यही कारण है कि सौर ऊर्जा से गांव-गांव रौशन हो रहे है। ग्रामीण विकास के तहत उषा मार्टिन फॉउडेशन की ओर से गांव, खेत और सामुदायिक स्थानों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जा रहा है। अभी तक ग्रामीण विकास के तहत 24 से अधिक गांवों में 90 से अधिक सोलर पैनल लगाया गया है। वर्तमान चरण में 50 से अधिक सोलर पैनल लगाया जा रहा है।

उषा मार्टिन फॉउंडेशन के सचिव डॉ मयंक मुरारी ने बतया कि सौर ऊर्जा पर्यावरण के लिए सुरक्षित है। यह बिजली के बिल को काफी कम सकती है। इसके माध्यम से “गांव-गांव तक रोशनी, सुरक्षा और सुविधा पहुंच रही है। इन सोलर लाइटों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय बेहतर रोशनी की व्यवस्था की गई है, जिससे आम लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिल रही है।

डॉ मयंक ने बताया कि अभी तक मासु गांव में तीन सोलर स्ट्रीट लाइट, हेसल में चार लाइट, बहेया में दो लाइट, चतरा में तीन लाइट तथा लालगंज में दो लाइट स्थापित की गई हैं। इस प्रकार अब तक कुल 15 सोलर स्ट्रीट लाइट सफलतापूर्वक लगाई जा चुकी हैं। यह सभी कार्य जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित पंचायत के मुखिया द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर किया गया। ग्रामीणों की आवश्यकता को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर इन स्थानों का चयन किया गया।

टाटीसिलवे पंचायत प्रमुख शैलेश मिश्रा ने बताया कि इस पहल से न केवल आम ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है, बल्कि कई किसान भी इससे सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं। रात के समय खेतों की निगरानी, सिंचाई कार्य और फसलों को चोरी या नुकसान से बचाने में सोलर स्ट्रीट लाइट काफी सहायक साबित हो रही है।

सुपरवाइजर मोनीत बूतकुमार ने बताया कि पिछले तीन से चार साल में वर्षों में नामकोम, अनगड़ा और कांके प्रखंड में 90 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य ग्रामीण विकास, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

फसल की पैदावार बढ़ी

उषा मार्टिन फॉउंडेशन की ओर से प्रगतिशील किसानों की खेत में सोलर लाइट लगाये गये हैं। इससे नकदी फसल के उत्पादन बढ़ोतरी एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सफलता मिली है। यह जानकारी एग्री बिजनेस को ऑडिनेटर मेवालाल महतो ने दी। बेड़वारी के ईश्वर महतो ने बताया कि इससे रात के समय खेती की सुरक्षा के साथ देखभाल में लाभ मिलता है। जानुम के गवर्धन महतो बताते है कि कंपनी की योजना प्रगतिशील किसानों के लिए काफी लाभकारी है। इससे जानवरों से खेत की सुरक्षा होती है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *