यात्रियों से भरे दो विमान आपस में टकराए, जानें कैसे हुई घटना

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर दो विमानों के बीच जमीन पर टक्कर (ग्राउंड कोलिजन) हुई। घटना के समय दोनों विमान में यात्री और क्रू मौजूद थे। घटना के बाद भारत की विमानन नियामक एजेंसी नागर विमानन महानिदेशालय ने तुरंत जांच शुरू कर दी है।

घटना मंगलवार शाम को घटी। इसमें दोनों एयरलाइन के विमानों के पंख एक-दूसरे से टकरा गए। यह घटना तब हुई, जब एक विमान टेक-ऑफ के लिए टैक्सी कर रहा था और दूसरा लैंड करके पार्किंग की ओर जा रहा था।

एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट AI2732, जो मुंबई से कोयंबटूर के लिए थी। इंडिगो (IndiGo) की फ्लाइट 6E791, जो हैदराबाद से मुंबई आई थी।

दोनों विमान ग्राउंड पर जब धीरे-धीरे टैक्सी कर रहे थे, जब उनके दाएं विंग टिप्स आपस में टकरा गए। घटना के समय दोनों विमान में यात्री और क्रू मौजूद थे।

इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया। एयरपोर्ट पर थोड़ी देर ऑपरेशन में देरी और व्यवधान भी रहे।

एयर इंडिया के विमान को तकनीकी निरीक्षण के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। इसी तरह इंडिगो विमान पर भी जांच चल रही है। उसे भी जांच के लिए रोक दिया गया है।

घटना के बाद नागर विमानन महानिदेशालय ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ग्राउंड ट्रैफिक नियंत्रण, टैक्सीइंग प्रक्रिया या मानवीय त्रुटि की आशंकाओं को देखा जा रहा है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *