धनबाद। प्लेटफ़ॉर्म पर गस्ती के दौरान दो शराब तस्कर गिरफ्तार किया गया। टास्क टीम और अधिकारी 18-19 फरवरी की रात धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म 02/03 पर गस्त कर रहे थे। इस क्रम में करीब 23/10 बजे हावड़ा छोर पर 2 किशोर को पिट्ठू बैग में वजनी सामान को ले जाते हुए देखा गया।
गस्ती दल उन दोनों किशोर के पास पहुंचकर पूछताछ की। उन लोगों ने अपना नाम व पता सांतनु कुमार (उम्र-15 वर्ष, पिता- वीरेश प्रसाद) और विकास कुमार (उम्र-16 वर्ष, पिता-सुनील प्रसाद) बताया। दोनों ने पता ग्राम-राणा विघा, थाना-दीप नगर, जिला-नालन्दा (बिहार) बताया।
दोनों अपचारी किशोर को बैग में रखे सामान को दिखाने को कहा गया। इसमें 14 अदद अंग्रेजी शराब की कुल मात्रा 10500 एमएल और मूल्य 11480 रुपये पाया गया। प्रत्येक बोतल के ऊपर फॉर सेल इन झारखंड लिखा हुआ मिला। शराब को जब्त किया गया।
जब्त शराब एवं दोनों निरुद्ध अपचारी किशोर को पोस्ट पर लाया गया। पूछताछ में उपरोक्त दोनों अपचारी किशोर ने स्वीकार किया कि अधिक पैसा कमाने के लालच में झारखंड से शराब खरीद कर बिहार ले जाकर ऊंची कीमत पर बेच देते हैं। उन्हें अग्रिम कारवाई के लिए उत्पाद विभाग को सुपुर्द किया गया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


