पिठोरिया। कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन विद्यालय की प्रार्थना सभा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक हवन एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ। इसका संचालन ए.एन. मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा सातवीं के छात्र कार्तिक ने प्रभावशाली हिंदी भाषण प्रस्तुत कर महात्मा ग्रोवर के आदर्शों एवं योगदान को उजागर किया।
जिशान सिद्धीकी (सातवीं) ने भावपूर्ण कविता वाचन कर सभी को भावविभोर कर दिया। अंग्रेजी भाषण के माध्यम से शुभोदीप (सातवीं) ने भी उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा आठवीं की दक्षा एवं आयशा ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या ने अपने उद्बोधन में महात्मा ग्रोवर के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। अंत में विद्यालय की प्रभारी श्रीमती अनामिका हर्षवर्धन ने धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में मंच संचालन आठवीं की शुभश्री बनर्जी एवं स्नेहा सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने महात्मा नारायण दास ग्रोवर को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


