नई दिल्ली। पूर्ण चंद्र ग्रहण 3 मार्च, 2026 को होगा। यह ग्रहण देश के सुदूर पश्चिमी भाग के कुछ स्थानों को छोड़कर भारत के अधिकांश स्थानों से दिखाई देगा। उस दिन शाम को ग्रहण शुरू होगा। यह ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका में दिखाई देगा।
भारत में यहां दिखेगा ग्रहण
उत्तर-पूर्व भारत और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों को छोड़कर भारत के अधिकांश स्थानों पर चंद्रोदय के समय चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।
सामान्य तौर पर, ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम 3:20 मिनट पर शुरू होगा। ग्रहण का समाप्ति समय शाम 6:48 मिनट है।
इस ग्रहण की समग्रता भारतीय समयानुसार शाम 4:34 मिनट पर शुरू होगी। इस ग्रहण की समग्रता का समाप्ति समय शाम 5: 33 मिनट है।
अगला चंद्र ग्रहण का समय
भारत में दिखाई देने वाला अगला चंद्र ग्रहण 6 जुलाई, 2028 को लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण है। भारत में दिखाई देने वाला अंतिम चंद्र ग्रहण 07-08 सितंबर, 2025 को दिखाई दिया था। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण था।
चंद्र ग्रहण लगने की वजह
चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और जब तीनों पिंड एक सीध में होती हैं। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब होगा, जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की छाया में आ जाएगा। आंशिक चंद्र ग्रहण तब होगा, जब चंद्रमा का एक हिस्सा पृथ्वी की छाया में आ जाएगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


