पिठोरिया। रांची जिले के कांके प्रखंड के मुरेठा गांव में आदर्श स्वयं सहायता ग्रामीण विकास समूह ट्रस्ट, मनातू ने दो सरकारी विद्यालयों के 300 छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर ही सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया। साथ ही, सभी बच्चों को कलर पेंसिल बॉक्स एवं बिस्किट दिया गया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी के इंग्लिश डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ विनय भरत, असिस्टेंट प्रोफेसर करमा कुमार, इंजीनियर वेदांत कौस्तिक, पीएचडी स्कॉलर सौरभ मुखर्जी, गौतम सिंह, अर्जुन महतो बल्लू एवं दोनों स्कूल के पारा शिक्षक इन्द्राणी महतो, कैलाश महतो, दीपक महतो एवं घूरन लोहरा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष अनुप कुमार महतो ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है। उनके अंदर लक्ष्य के प्रति आत्मविश्वास बढ़ता है।
अबुवा अधिकार मंच के वेदांत ने कहा कि वह भविष्य में भी गांव में जाकर प्रतिभावान बच्चों को मदद करने का प्रयास करेंगे। डॉ विनय भारत ने कहा कि रांची से सुदूर इस गांव में सरकारी स्कूल के बच्चों में भी असीम प्रतिभाएं हैं। ऐसे प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करना हम सभी का कर्तव्य है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


