धनबाद। उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग पर नुनुडीह दुर्गा मंदिर के समीप स्थित एक जर्जर रोपवे के ढांचे को हटाया गया। यह रोपवे विगत 30 से 40 वर्षों से बंद पड़ा था। इसका उपयोग ब्रिटिश रोपवेज नामक कंपनी बालू खनन के स्थान पर सेंड फीलिंग के लिए करती थी। कुछ वर्षों तक बीसीसीएल ने भी इसका उपयोग किया था।
ब्रिटिश काल में स्थापित और लौह सामग्री से बना यह अनुपयोगी ढांचा सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए कभी भी घातक साबित हो सकता था। उपायुक्त ने कहा कि यह सड़क अतिमहत्वपूर्ण है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली छात्र बस और वैन इत्यादि से इस सड़क से आवागमन करते हैं।
बड़ी संख्या में वाहन चालक इस सड़क का उपयोग कर सिंदरी, बलियापुर तक जाते हैं। इसका उपयोग चंदनकियारी होते हुए बोकारो, पुरुलिया, रांची, जमशेदपुर आदि के लिए भी किया जाता है। यह रोपवे सड़क को क्रॉस करती थी। इसकी हालत जर्जर हो चुकी थी। कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती थी।
रविवार को पहले इसके ढांचे को गैस कटर से काटा गया। तत्पश्चात दो क्रेन की सहायता से इसे सुरक्षित तरीके से डिस्मेंटल किया गया। इसके हटने से अब उक्त सड़क पर वाहन चालक सुगम व सुरक्षित तरीके से आवागमन कर सकते हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


