रांची। जेसीआइ रांची पुरुषोत्तमपुर का तीसरा इंस्टॉलेशन सेरेमनी 8 फरवरी को मनाया गया। इसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार ने अपनी टीम के साथ पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान अध्यक्ष उत्तम ओझा ने नए अध्यक्ष को पदभार सौंपा। शुभम टंडन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी टीम के सदस्यों को शपथ दिलाई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार ने वर्षभर में किए जाने वाले सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा एसटी मोर्चा के महासचिव बिदेंश्वर बेक ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें। संस्था को नई पहचान दिलाएं।
विशिष्ट अतिथि झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि सेवा और समर्पण से ही संगठन मजबूत बनता है। युवाओं में नेतृत्व क्षमता और सेवा भाव संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है।
कार्यक्रम में जेसीआइ की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी जैन, जोनल अध्यक्ष गौरव सेठ और जेडवीपी शुभम टंडन ने भी अपने विचार साझा किए। मंच संचालन सोनल अग्रवाल ने किया। धन्यवाद सचिव राजीव रंजन ने दिया।
इस मौके पर संजीव कुमार पोद्दार, सज्जन अग्रवाल, नामेश्वर ओझा, नीतिन सिंह, श्वेता ओझा, अरविंद राजगढ़िया, अरुण कुमार झा, विनायक गुप्ता, तन्वी अग्रवाल, अयांश अग्रवाल, विशाल पाडिया, अमित शर्मा, प्रिया लाखोटिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


