- महाशिवरात्रि एवं शिवबारात को लेकर तैयारियों पर चर्चा
संजय यादव
देवघर। उपयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने महाशिवरात्रि के सफल संचालन को लेकर पंडा पुरोहित समाज के प्रतिनिधियों व सदस्यों के साथ बैठक समाहरणालय सभागार में की गई। इस दौरान उपायुक्त ने महाशिवरात्रि एवं शिवबारात को लेकर की जाने वाली विभिन्न तैयारियों पर चर्चा की। पंडा समाज के सदस्यों व प्रतिनिधियों से उनके सहयोग और विचारों से अवगत हुए। सभी की सहमति से 14 और 15 फरवरी को शीघ्र दर्शनम का शुल्क पूर्व की तरह 600 रुपये निर्धारित किया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि बाहर से आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए हम सभी को मिलकर पूरे तत्परता के कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि सभी के जन सहयोग से सुरक्षित जलार्पण के साथ श्रद्धालुओं को बाबा नगरी में एक सुखद अनुभूति दी जा सके। श्रद्धालुओं के सुगम जलार्पण, पूजा-अर्चना को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए मंदिर प्रांगण में आवश्यक कार्यों को तय समय के अनुरूप पूर्ण करने की बात उपायुक्त ने कही।
उपायुक्त द्वारा बाबा मंदिर व उसके आस पास के क्षेत्रों में व्यवस्थाओं को और भी बेहतर करने के उदेश्य से मंदिर प्रांगण व आस पास के क्षेत्रों में बिजली व लाईटिंग की व्यवस्था को और भी दुरूस्त करने का निर्देश दिया। आगे शीघ्रदर्शनम् कूपन की व्यवस्था को और भी सुगम बनाने के उदेश्य से विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़े।
इसके अलावे बैठक के दौरान महाशिवरात्री के सफल संचालन को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व स्वास्थ्य सुविधा हेतु आपसी समन्वय के साथ बेहतर कार्य करने की बात कही गयी। साथ ही पूर्व की तरह और भी भव्य रूप से निर्धारित रुटलाइन से शिवबारात निकाली जाएगी।
मौके पर नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला पर्यटन नोडल पदाधिकारी संतोष कुमार, पंडा धर्मरक्षिणी के अध्यक्ष, पंडा धर्मरक्षिणी के महामंत्री एवं पंडा व तीर्थ पुरोहित समाज के सदस्य, प्रतिनिधि व संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


