रांची। फोरम ऑफ वीमेन इन पब्लिक सेक्टर ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर मुंबई में अपना 36वां राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया। फोरम सार्वजनिक क्षेत्र में महिलाओं का सबसे बड़ा नेटवर्क है, जिसमें 91 सहभागी सार्वजनिक उपक्रम एवं राष्ट्रीय बैंक कॉरपोरेट लाइफ सदस्य के रूप में जुड़े हैं।
देशभर में लगभग 16,000 लाइफ सदस्य चार क्षेत्रों में विभाजित हैं। इस वर्ष का राष्ट्रीय अधिवेशन फोरम के वेस्टर्न रीजन ने “हर एरा : नाउ एंड बीयॉड” थीम के साथ आयोजित किया गया।
सीसीएल ने इस राष्ट्रीय अधिवेशन में उल्लेखनीय सहभागिता दर्ज कराई। सीसीएल की ओर से विभिन्न क्षेत्रों एवं मुख्यालय से विविध अनुशासनों और पदों का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 15 महिला कर्मियों का दल भेजा गया। इसका नेतृत्व महाप्रबंधक (ईएंडएम) श्रीमती सुचंद्रा सिन्हा ने किया।
अधिवेशन के दौरान महिला नेतृत्व पर समृद्ध एवं प्रेरणादायक सत्र आयोजित किए गए। इनमें पूर्व सीएमडी (ओएनजीसी) सुश्री अल्का मित्तल एवं निदेशक (एचआर) एवं अन्य महिलाओं द्वारा नेतृत्व पर विशेष व्याख्यान दिया गया। साथ ही, प्रोफेशनल ग्रूमिंग एवं एटीकेट, एआई, एमएल और टेक्नोलॉजी की दुनिया जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
महिला उद्यमियों ने भी अपने नवाचार, संघर्ष और सफलता की प्रेरक यात्राएं साझा कीं। एग्रो क्षेत्र की युवा शोधकर्ता सुश्री रुचि जैन ने अपने अनुभवों से सभी को प्रेरित किया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


