मदरसा उम्मे-हानी-लिलबनात में खत्म बुखारी शरीफ में 6 छात्राओं को मिली आलिमा की डिग्री

झारखंड
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। पिठोरिया के बुढ़ीबागी स्थित लड़की मदरसा उम्मे हानी लिलबनात में खत्म बुखारी शरीफ का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर 6 छात्राओं को आलिमा की डिग्री देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदरसा आलिया अरबिया कांके पतराटोली के प्राचार्य कारी अशरफुल हक मजाहिरी ने की। संचालन निजामत मौलाना फिरोज ने किया।

जलसे की शुरुआत मदरसा आलिया अरबिया के वरीय शिक्षक कारी सुहैब के द्वारा तिलावत-ए-कुरान से की गई। इस दौरान मदरसा में अध्ययनरत हुसीर निवासी छात्रा सुमैया जुलेखा, गागी निवासी आसीफी जहां, खटंगा निवासी खुशनुमा परवीन, लोहरदगा निवासी साइस्ता सना, ओयना निवासी आसमां परवीन व ब्राम्बे निवासी सादिया हलीमा को मुख्य अतिथि दारुल उजुम देवबंद के मौलाना महबुब अहमद फुरोग ने हदीस की किताब बुखारी शरीफ का आखरी दर्स दिया। इसके पश्चात सभी 6 छात्राओं को आलिमा की सनद दी गई।

मुख्य अतिथि मौलाना महबुब अहमद फुरोग ने अपने संबोधन में कहा कि मर्द के पढ़ने से एक फर्द की इस्लाह होती है, जबकि औरत के पढ़ने से घर बनता है। इस्लाम की तालिम और इंसान की तालिम भरी पड़ी है।

इमामे बुखारी रहमतुल्लाह की इस किताब को पढ़ने और पढ़ाने वाले बेशुमार मर्द हैं, जबकि औरतें भी इस किताब के पढ़ने व पढ़ाने में बहुत आगे नजर आती हैं। बड़े बड़े मोहद्दीसीन के शिक्षिकाएं हैं। इस्लामी तारीख में औरतें हर क्षेत्र में आगे आगे रही हैं।

मुफ्ती अबु ओबैदा ने कहा हम लोगों को अपने पुख्ता ईमान पर रहते हुए नई टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस्लाम एक तरक्की पसंद मजहब है, इस्लाम में गुमराही की गुंजाइश नहीं है। दीन पर कायम रहते हुए दुनिया को बेहतर तरीके से जी सकते हैं।

इसके अलावा मौलाना फिरोज अहमद, मदरसा के सरपरस्त मौलाना एकरामुल हक ऐनी ने भी संबोधित किया। नातीया कलाम यूपी के शमशेर जहानागंजवी व हजारीबाग के मौलाना जकरीया ने पढ़ा।

इस दौरान प्राचार्य कारी एनामुल हक, पूर्व जिला परिषद सदस्य मजीद अंसारी, अईनुल हक अंसारी, रांची शहर काजी कारी अंसारुल्लाह, मुफ्ति इमरान नदवी, मुफ्ति वसीउल्लाल नदवी, मौलाना तौकिर कासमी, मौलाना अहमदुल्लाह नदवी, मुफ्ति सलीम कासमी, मुफ्ति इमरान कासमी, मौलाना जफर इकबाल, सईद नदवी, मौलाना हिफ्जुर्रहमान मजाहिरी, मौलाना इमरान, हाफिज लईक आदि मौजूद रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230 व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *