रांची नगर निगम चुनाव के दिन बंद रहेगा शास्त्री मार्केट

झारखंड
Spread the love

रांची। नगर निगम चुनाव को लेकर शास्त्री मार्केट एसोसिएशन ने 16 फरवरी को मार्केट परिसर में विशेष बैठक बुलाई। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गेरा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें रांची में नगर निगम चुनाव की मतदान तिथि 23 फरवरी को शास्त्री मार्केट बंद रखने पर आम सहमति बनी। सर्वसम्मति से इस दिन शास्त्री मार्केट बंद रखने का निर्णय लिया गया।

संगठन के सचिव रंजीत गुप्ता ने बताया कि कि मतदान करना हमारा परम कर्तव्य है। कोई भी दुकानदार या कर्मचारी इससे वंचित नहीं रहे। अवश्य मतदान करें। इसको लेकर शास्त्री मार्केट एसोसिएशन द्वारा यह पहल की गई है।

साथ ही, बताया कि पूर्व में भी कोविड के समय कोविड के खतरे को देखते हुए शास्त्री मार्केट एसोसिएशन ने ही शहर में सबसे पहले निर्णय लिया था। कई दिनों तक अपनी दुकानें बंद रखी थी।

बैठक में अशोक गेरा,रंजीत गुप्ता, किशोरी पपनेजा, देवकी नंदन दुआ, दीनदयाल कटारिया, दीपक मक्कड़, सुनील कटारिया, गौरव किंगर, जीतु मुंजाल, स्विंकी, लक्की, कवलजीत मिड्ढा, जगदीश मुंजाल, संदीप पपनेजा मौजूद थे।

हरीश थरेजा, विनोद अरोड़ा, तन्नु किंगर, गौरव किंगर, मोहित गेरा, नीरज काठपाल, मनीष गिरधर, महेश सुखीजा, भगवान दास मुंजाल, मुकेश मुंजाल, गोपाल सिंह, रेणु चौधरी, विजय कटारिया समेत अन्य भी शामिल थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *