रांची। ऑल इंडिया चेस फेडरेशन और ऑल इंडिया चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में सीनियर नेशनल आर्बिटर्स (एसएनए) सेमिनार का आयोजन 21 और 22 फरवरी को सरला बिरसा विश्वविद्यालय में किया गया। इस सेमिनार का संचालन अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर नितिन शेनवी ने किया। कार्यक्रम में झारखंड, ओडिशा, केरल, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से 35 आर्बिटर्स ने भाग लिया।
सेमिनार के उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से डायरेक्टर जनरल डॉ गोपाल पाठक एवं कुलपति डॉ सी जगनाथन ने अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर नितिन शेनवी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
डॉ गोपाल पाठक ने अपने संबोधन में शतरंज के बौद्धिक, मानसिक एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी लाभों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि शतरंज निर्णय क्षमता, धैर्य, अनुशासन और रणनीतिक सोच को विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।
डॉ सी जगनाथन ने आर्बिटर्स के लिए डिग्री/प्रमाणन की आवश्यकता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि संगठित एवं नियमबद्ध प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए प्रशिक्षित एवं प्रमाणित आर्बिटर्स अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने इस प्रकार के सेमिनारों की महत्ता को भी रेखांकित किया।
सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों को लॉ ऑफ चेस, एंटी-चीटिंग नियम, फिडे नियमावली, स्विस पेयरिंग सिस्टम, टूर्नामेंट प्रबंधन एवं अन्य तकनीकी विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के समापन पर आर्बिटर्स की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे। सफल प्रतिभागियों को उनकी डिग्री/प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


