विश्वजीत कुमार रंजन
मेराल (गढ़वा)। जिले के मेराल प्रखंड अंतर्गत पढ़ुआ पंचायत के पतहरिया गांव में अंबेडकर युवा संघर्ष समिति के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बामसेफ के झारखंड स्टेट को-ऑर्डिनेटर सह अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ, गढ़वा के अध्यक्ष रघुराई राम और विशिष्ट अतिथि बीडीसी दिनेश प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि रघुराई राम ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, भाईचारा और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। बीडीसी दिनेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि संत रविदास का जीवन संघर्ष और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जिनसे प्रेरणा लेकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लालबीर राम ने की। मौके पर कोषाध्यक्ष रोहित कुमार, सचिव सत्येंद्र राम, महासंचालक सागर राम, संजय राम, विक्रम राम, राजेंद्र राम, रामप्यारी राम, सुदेश्वर राम, आशीष राम, कामेश्वर महतो, रामाधार राम, रामजीत राम, शिवकुमार राम, काशी राम, देवनारायण राम, अंतू कुमार, जगदीश साह सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के पश्चात संत रविदास महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


