सऊदी अरब प्रवास के दौरान भारतवंशियों से मिले संजय सेठ

झारखंड
Spread the love

  • भारतीय दूतावास में वंदे मातरम का गायन की प्रस्तुति दी गई

सऊदी अरब। केंद्रीय रक्षा राज्‍य मंत्री संजय सेठ सऊदी अरब प्रवास के दौरान यहां निवास करने वाले भारतवंशियों से मिले। यहां संवाद के क्रम में श्री सेठ ने झारखंड के विकास व प्रगति और 2047 तक विकसित भारत के विजन पर अपने विचार  को साझा किये।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा आज दुनिया भर के भारतीयों को गौरवान्वित करती है। यहां भारतवंशी परिवारजनों से आह्वान कि आप सऊदी अरब की प्रगति के साथ साथ अपनी मातृभूमि भारत के विकास में भी अपना योगदान दे।

श्री सेठ ने कहा रियाद में भारतवंशियों के स्नेह ने अभिभूत कर दिया। सौभाग्य की बात रही कि भारतीय सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों से भी मिलने का अवसर मिला। राष्ट्र के प्रति उनकी अमूल्य सेवा और योगदान सराहनीय है। प्रवासी भारतीयों का अपने वतन के साथ अप्रतिम जुड़ाव प्रशंसनीय है।

वंदे भारत के 150 में वर्ष पर भारतीय दूतावास में वंदे मातरम का गायन की प्रस्तुति की गई। वंदे मातरम् भारत सहित दुनिया के हर देश में रहने वाले भारतीय की ऊर्जा, उत्साह और एकता का बीज मंत्र है। यह हमें सदैव ही कहीं भी रहकर राष्ट्र की सेवा को प्रेरित करता है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *