- 50 साल बाद भी परिवार के आने का इंतजार कर रही महिला
रांची! न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष (झालसा) सुजित नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश और सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं रांची न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में डालसा सचिव राकेश रौशन ने 19 फरवरी को कांके स्थित सीआईपी का निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में डालसा सचिव के साथ सीआईपी के निदेशक बी.के. चौधरी, एलएडीसी डिप्टी राजेश कुमार सिन्हा, न्यायमित्र भारती शाहदेव भी मौजूद थे।
निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले डालसा सचिव ने सीआईपी निदेशक से वहां की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। फिर, वहां पर स्थित वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ऐसे 47 मानसिक रोगी मिले, जो अब ठीक हो चुके है। हालांकि, उनके घरवाले उन्हें अपने घर नहीं ले जाना चाहते है।
निरीक्षण के दौरान करीब 30 वर्षों से सीआईपी में भर्ती एक महिला ने पूछताछ के क्रम में हाथ जोड़कर सचिव से कहा कि अब वह अपना घर नहीं जाना चाहती है। उसका कहना था कि जब समय था, तब परिवारवाले मुझे नहीं ले गये। अब तो मैं बूढ़ी हो चुकी हूं। घर में मां-बाप सभी थे, लेकिन कभी मुझे देखने नहीं आये, अब मैं यही रहना चाहती हूं।
निरीक्षण के क्रम में एक अन्य महिला मिली, जिसे 30 वर्ष की उम्र में उनके परिवारवाले अस्पताल में भर्ती कराकर छोड़ दिये थे। अभी उनकी उम्र 80 वर्ष हो गयी है। महिला आज भी अपने घरवालों की आने की इंतेजार कर रही है कि वे आयेंगे और ले जायेंगे।
इसके बाद सचिव ने सभी 47 मानसिक रोगियों का पूरी लिस्ट ली। सीआईपी निदेशक को कहा कि काउंसेलिंग के माध्यम से सभी मानसिक रोगियों के परिवारवालों से बातचीत कर उन्हें आवासित करने का प्रयास किया जायेगा। जो लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके है, उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने एवं आवासित करने के लिए उचित कदम उठाया जायेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


