दूल्हा-दुल्हन पर नोटों की बारिश, उड़ाए गए इतने रुपये, देखें वीडियो

अन्य राज्य देश
Spread the love

पंजाब। एक पंजाबी परिवार की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दूल्हा-दुल्हन पर नोटों की बारिश होती दिखाई दे रही है। शादी में इतने रुपये लुटाए गए कि सुनकर लोगों को होश उड़ गए हैं।

वायरल वीडियो में दि‍ख रहा है कि शादी के दौरान स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन खड़े हैं। परिवार के लोग बड़े-बड़े बैग लेकर आते हैं। इन बैगों में भरे नोटों को खुलेआम दूल्हा-दुल्हन के ऊपर उछाला जाता है। कुछ लोग तो नोटों की गड्डियां सीधे उनके ऊपर डालते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में चारों तरफ नोट ही नोट बिखरे नजर आते हैं, जिससे यह शादी किसी फिल्मी सीन जैसी लगती है। इस शादी में करीब 8.5 करोड़ रुपये नकद दूल्हा-दुल्हन पर उड़ाए गए।

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे पंजाबी शादियों की शानो-शौकत बता रहे हैं

कई यूजर्स ने इसे फिजूलखर्ची और दिखावा बताया। कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि इतनी बड़ी रकम नकद में इस्तेमाल करना नियमों के खिलाफ तो नहीं है

हालांकि, मालिक का कहना है कि दुल्हन पर 4 लाख रुपये लुटाए गए। सभी नोट 10 रुपये के थे। कुल 40,000 नोट थे।

ये है वीडियो

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230 व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *