- श्री राधा रानी का हुआ अलौकिक श्रृंगार, भक्ति में झूमे श्रद्धालु
रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में फाल्गुन रंगभरी आमलकी एकादशी पर भक्ति, उल्लास से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री राधा रानी का अलौकिक श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को पुष्पों और रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित किया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडे के पूजा-अर्चना एवं महाभोग अर्पण से हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री राधा-कृष्ण का अभिषेक एवं विशेष पूजन किया गया। इसके बाद महाप्रसाद का भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच वितरण प्रारंभ हुआ। आयोजन में 1000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
भजन संध्या में श्री कृष्ण प्रणामी महिला समिति की महिलाओं ने भजनों की मनोहारी प्रस्तुति दी। इसके पश्चात फूलों की होली खेली गई, जिसमें रंग-बिरंगे पुष्पों की वर्षा के बीच भक्तों ने आनंद और उत्साह के साथ भाग लिया। सामूहिक महाआरती के दौरान पूरा मंदिर राधे-राधे और जय श्री कृष्ण के जयघोष से गूंज उठा।
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा कि फाल्गुन रंगभरी आमलकी एकादशी का यह पर्व भक्ति, समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। यह दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु एवं राधा-कृष्ण की आराधना के लिए समर्पित होता है। इस आयोजन ने श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति की नई चेतना का संचार किया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


