गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में मनाया गया प्रकाश पर्व

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा कृष्णा नगर कॉलोनी रातु रोड में सिख पंथ के सातवें नानक श्री गुरु हर राय जी का 396वां प्रकाश पर मनाया गया। इस उपलक्ष्‍य में 14 फरवरी को शाम 8 बजे से विशेष दीवान सजाया गया। दीवान की शुरुआत स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल ने “कर किरपा तेरे गुण गांवा….” शबद गायन से हुई।

तत्पश्चात हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह ने “रसना गुण गोपाल निध गाएण सांत सहज रहस मन उपजिओ सगले दुख पलाएण…” शबद गायन कर साध संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेन्दर सिंह

ने कथा वाचन कर संगत को बताया कि यह गुरु महाराज का 396 वां प्रकाश पर्व है। इनका जन्म 1630 ई. को कीरतपुर रोपड़ में बाबा गुरदित्ता जी (छठे गुरु हरगोबिंद जी के पुत्र) और माता निहाल कौर जी के घर में हुआ था। मात्र 14 साल की आयु में ही इनको सिखों के सातवें गुरु की गद्दी मिली थी, क्योंकि बचपन से ही वे अध्यात्मिक और राष्ट्रवादी विचार के महापुरुष थे।

गुरु हर राय जी ने सेवा, शांति और करुणा का मार्ग दिखाया.उन्होंने पर्यावरण की रक्षा के लिए बागीचे लगवाए। कुएं खुदवाए। गुरु हर राय जी के समय से ही सिख परंपरा में मानवता की सेवा के लिए चिकित्सा शिविर चलाने की प्रथा को महत्व दिया गया।

दीवान में शिरकत करने भाई गुरदीप सिंह निककु ने “बाणी गुरु, गुरु है बाणी, विच बाणी अमृत सारे, गुर बाणी कहै सेवक जनु मानै, परतखि गुरु निसतारे….” एवं “हरि जी माता, हरि जी पिता, हरि जीउ प्रतिपालक, हरि जी मेरी सार करे, हम हरि के बालक…..” शबद गायन कर संगत को गुरुवाणी से जोड़ा।

पटना साहिब से विशेष रूप से पधारे रागी जत्था भाई हरजीत सिंह ने “तहीं परकाश हमारा भयो पटना शहर विखे भव लयो…..” और “सिमरे श्री हर राय…” जैसे कई शबद गायन कर संगत को मंत्र मुग्ध कर दिया। उन्होंने संगत को वाहेगुरु जी का जाप कराया।

सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा एवं सचिव सुरेश मिड्ढा ने भाई गुरदीप सिंह निककु एवं भाई हरजीत सिंह जी को गुरु घर का सरोपा ओढ़ाकर सम्मानित किया। मंच संचालन मनीष मिड्ढा ने किया। गुरु घर के सेवक पवनजीत सिंह खत्री द्वारा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब के मेरे साहिब चैनल पर किया गया। दीवान की समाप्ति रात 11.45 बजे हुई। रात 9 से सत्संग सभा द्वारा इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर भी चलाया गया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *