घुटने पर आया पाकिस्‍तान, T20 World Cup में भारत के साथ मैच खेलने को राजी, रखीं ये शर्त

दुनिया खेल
Spread the love

कराची। पाकिस्तान घुटने पर आ गया है। T20 World Cup में उसने भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए तैयार होने के संकेत दिए हैं। हालांकि इसमें कुछ शर्ते लगाई है। इस मुद्दे पर PCB और ICC बातचीत कर रहे हैं। हालांकि फिलहाल अंतिम निर्णय की प्रतीक्षा में है।

बताते चलें कि पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है। अब सैद्धांतिक रूप से मैच खेलने के लिए तैयार होने का संकेत दिया है। हालांकि, उसने इसके लिए कुछ शर्तें रखीं-मुख्य रूप से तटस्थ स्थान पर खेलना और सुरक्षा-राजनीतिक चिंताओं को ध्यान में रखना।

पाकिस्तान चाहता है कि भारत के खिलाफ मैच कोलंबो (तटस्थ स्थल) में ही खेला जाए। यह दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव और सुरक्षा मुद्दों को ध्यान में रखकर रखी गई शर्त है।

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने सीधे तौर पर इस शर्त पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि ICC के दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्थिति को देखने की बात कही है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ICC के साथ संरचित बातचीत शुरू करने की पहल की है, ताकि विवाद को बातचीत से सुलझाया जा सके। ICC और PCB दोनों “संवाद” के लिए सहमत हैं।

फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि शर्तें कब और कैसे स्वीकार होंगी।

बतातें चलें कि पाकिस्तान ने पहले घोषणा की कि वह भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। इससे पाकिस्तान को 2 अंक नहीं मिलेंगे। उसका नेट रन-रेट भी खराब होगा।

ICC ने चेतावनी दी है कि मैच से हटना गंभीर परिणाम ला सकता है। PCB को इसका औचित्य स्पष्ट करना होगा। उसे मिलने वाली आर्थिक सहायता रोकी जा सकती है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *