गया। दुखद खबर बिहार के गया जिले से सामने आई है, जहां शेरघाटी थाना की शेखपुरा मोहल्ला निवासी स्वीटी देवी अपनी सुहाग की दुआ मांगने के लिए महाशिवरात्रि पर शिवमंदिर गई थीं।
वे भोलेनाथ से पति की लंबी आयु की कामना कर रही थीं। इसी दौरान उनके पति ने अपने ही घर में पेट्रोल छिड़कर आग लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।
दुआ कबूल होने से पहले ही उनकी सुहाग उड़ गया। महाशिवरात्रि का व्रत अधूरा रह गया। पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने के बाद सतेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
पति की मौत के उपरांत रोते बिलखते परिजन ने बताया कि पति का पत्नी और सास से विगत कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। मृतक की बहन जूली कुमारी ने बताया कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर भाई ने कथित रूप से पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया।
इधर, घटना से मोहल्ला में मातम पसर गया। महाशिवरात्रि का पर्व पूरी तरह गम में बदल गया। मृतक की पहचान प्रभु महतो के पुत्र सतेंद्र कुमार महतो उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में की गई है।
जूली के अनुसार सतेंद्र का अपनी पत्नी स्वीटी देवी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। स्वजन का आरोप है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। दोनों के बीच आपसी अविश्वास को लेकर तनाव बना रहता था।
उनका कहना है कि विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला थाना तक पहुंच चुका था। एक बार आवेदन के आधार पर सतेंद्र को थाना में भी रखा गया था।
परिजनों का आरोप है कि सतेंद्र की सास भी उसे लगातार धमकी देती थी। आठ वर्ष पूर्व सतेंद्र की शादी हुई थी। दो नाबालिग बेटियां हैं।
पारिवारिक विवाद के कारण उसकी पत्नी कुछ दिन पहले बच्चों के साथ मायके चली गई है। इसके बाद से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रह रहा था।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


