नेहा किस्कू को मिला ‘मिस ग्रैंड झारखंड 2026’ का खिताब

झारखंड
Spread the love

रांची। ब्रिकवे एंड कंपनी के तत्वावधान में स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के सहयोग से होटल बीएनआर चाणक्य में “मिस ग्रैंड झारखंड 2026” का आयोजन किया गया। इसमें “मिस ग्रैंड झारखंड 2026” का खिताब नेहा किस्कू को मिला। इस प्रतियोगिता में राज्यभर से 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में अंकिता सोनी, प्रवीना मंडल, काजल कुमारी, एंजेलिना, मानवी माही,अविश्का चांद, अलका कुमारी, सोनाली कुमारी, सौम्या पांडेय, पूनम बेक, नेहा किस्कू और अकांच्छा शॉ ने भाग लिया।

इन प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और व्यक्तित्व आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में एमटीवी स्पिलटविला की फाइनलिस्ट अनुष्का घोष ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। मिस ग्रांड इंडिया के नेशनल डायरेक्टर सौरव आनंद और मिस ग्रांड झारखंड की स्टेट डायरेक्टर स्टेला नारायण ने जज की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रिकवे एंड कंपनी के संस्थापक लोकेश मिश्रा, क्रिएटिव डायरेक्टर यास्मिन, को-ऑडिनेटर जुही भारती, प्रियांशु चौधरी, प्रीति कुमारी, आमिर सौहेल, पीआर हेड रितिका जयसवाल, रोनाल्डो आदि ने सहयोग दिया। कार्यक्रम को झारखंड टूरिज्ज्म डेवलपमेंट कॉरपारेशन ने सहयोग दिया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *