- एनसीसी अनुशासन, नेतृत्व, सेवा और राष्ट्रप्रेम की पाठशाला : राज्यपाल
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन 17 फरवरी को किया गया। इसमें ‘गणतंत्र दिवस शिविर–2026’ में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले एनसीसी कैडेट्स और ‘वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथोन’ के एनसीसी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस शिविर में राज्य का प्रतिनिधित्व करना अत्यंत गौरव एवं सम्मान की बात है।
राज्यपाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित ‘वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथोन’ युवाओं में राष्ट्रभक्ति, फिटनेस एवं सामाजिक जागरुकता को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायी आयोजन रहा। उन्होंने कैडेट्स की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना करते हुए उनके प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों को भी बधाई दी।
राज्यपाल ने कहा कि एनसीसी केवल एक संगठन ही नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, सेवा और राष्ट्रप्रेम की पाठशाला है। यह युवाओं में चरित्र निर्माण, कर्तव्यनिष्ठा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करता है। उन्होंने उल्लेख किया कि एनसीसी विश्व का सबसे बड़ा युवा संगठन है, जो ‘विविधता में एकता’ का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने अपने छात्र जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि वे स्वयं भी एनसीसी कैडेट रहे हैं।
राज्यपाल ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स परेड एवं शिविरों के अतिरिक्त सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। रक्तदान, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन जैसे कार्यों में उनकी सक्रिय सहभागिता अत्यंत सराहनीय है।
राज्यपाल ने स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर लोक भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में एनसीसी कैडेट्स की भागीदारी की विशेष सराहना की। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज बड़ी संख्या में बेटियां भी एनसीसी से जुड़कर नेतृत्व एवं अनुशासन की मिसाल स्थापित कर रही हैं, जो महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है।
राज्यपाल ने कहा कि एनसीसी से प्राप्त प्रशिक्षण जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उपयोगी सिद्ध होता है। ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प को साकार करने में युवाशक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। एनसीसी इस दिशा में एक सशक्त मंच प्रदान करता है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने ‘वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथोन’ के प्रतिभागियों को ₹10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान किया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


