रांची। बीआईटी मेसरा में मशीन लर्निंग का उपयोग करके ज्योस्पेशल डाटा एनालिटिक्स विषय पर दो दिनी राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन मंगलवार को किया गया। इसका आयोजन कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग ने एएनआरएफ-सीआरजी के सहयोग से किया।
कार्यशाला में वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा उद्योग क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य भू-स्थानिक आँकड़ों के अध्ययन एवं विश्लेषण में आधुनिक संगणकीय तकनीकों के उपयोग को समझना और उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर विचार करना है।
प्रमुख विषयों में स्थान आधारित आंकड़ों की प्रसंस्करण संरचना, उपग्रह चित्रों का विश्लेषण, भौगोलिक प्रणालियों के लिए पूर्वानुमान मॉडल निर्माण और योजना एवं निगरानी कार्यों में विश्लेषण परिणामों का उपयोग शामिल हैं।
उद्घाटन सत्र में डॉ. सौम्य कांती घोष (प्रोफेसर, कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग, आई. आई.टी खड़गपुर), प्रो. संदीप सिंह सोलंकी (प्रोफेसर, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग एवं अधिष्ठाता – स्नातकोत्तर अध्ययन, बीआईटी मेसरा) तथा डॉ. अभिजीत मुस्तफी(प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग, बीआईटी मेसरा) उपस्थित रहे।
इस दो दिवसीय कार्यशाला के कॉर्डिनेटर बीआईटी मेसरा के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग के सह-प्राध्यापक डॉ. शशांक पुष्कर और डॉ. इंद्रजीत मुखर्जी रहे, जिन्होंने कार्यशाला के शैक्षणिक सत्रों और पूरे आयोजन का समन्वय किया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


