बीआईटी मेसरा में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

झारखंड
Spread the love

  • वैज्ञानिक उपलब्धियों पर आधारित हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

रांची। नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज़, इंडिया (नासी) के झारखंड चैप्टर ने बीआईटी, मेसरा के सहयोग से शुक्रवार को एआईसीटीई आईडिया लैब, बीआईटी मेसरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 को मनाया। इस वर्ष के आयोजन की थीम “विज्ञान में महिलाएं : विकसित भारत को गति देने वाली शक्ति” रही। इसमें राष्ट्र निर्माण में महिला शोधकर्ताओं की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के माध्यम से भूमिका को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व और सी.वी. रमन के जीवन एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों पर आधारित एक जानकारीपूर्ण वीडियो के साथ हुआ। विभिन्न विभागों की महिला शोधार्थियों को विशेष रूप से इस आयोजन में आमंत्रित किया गया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण एआईसीटीई आईडिया लैब, बीआईटी मेसरा में उपलब्ध उन्नत सुविधाओं एवं उपकरणों का तकनीकी भ्रमण रहा। शोधार्थियों को विभिन्न प्रोटोटाइप निर्माण एवं फैब्रिकेशन उपकरणों का प्रदर्शन कराया गया। यह बताया गया कि इन सुविधाओं का उपयोग शोध-आधारित प्रोटोटाइप एवं ट्रांसलेशनल तकनीकों के विकास में किस प्रकार किया जा सकता है।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रियंक कुमार ने कहा कि आधुनिक अवसंरचना एवं मार्गदर्शन के माध्यम से महिला वैज्ञानिकों को सशक्त बनाना आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आईडिया लैब एक ऐसा मंच प्रदान करता है, जहां विचारों को कार्यशील मॉडल में बदला जा सकता है। महिला शोधार्थियों को अनुसंधान एवं उद्यमिता के लिए इस सुविधा का पूर्ण उपयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम के सह-संयोजक डॉ. सुकल्याण चक्रवर्ती ने आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान में अंतर्विषयी सहयोग एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। नासी के सदस्य डॉ. अशोक शेरोन और डॉ. अनिमेष घोष ने शोधार्थियों से संवाद किया। उन्हें आत्मविश्वास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ अनुसंधान कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *