नगरपालिका चुनाव : मतदान पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

झारखंड
Spread the love

  • मतदान प्रक्रिया और दायित्वों की दी गई जानकारी

पलामू। नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जीएलए कॉलेज स्थित ब्लॉक “ए” एवं ब्लॉक “बी”में मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 2009 पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम,  द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण सत्र में पीठासीन पदाधिकारी सहित सभी मतदान पदाधिकारियों को उनकी भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी। पदाधिकारियों को मतदान दिवस पर शांतिपूर्ण मतदान कराने, मतदान प्रक्रिया के विभिन्न चरणों और प्रयुक्त किए जाने वाले प्रपत्रों के संबंध में बिंदुवार जानकारी दी गयी।

इसके अलावे मतपेटी को खोलने एवं सील करने की प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रदर्शन भी किया गया। सभी मतदान पदाधिकारियों को मतपेटी का हैंडहोल्ड कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम 54 मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा संपन्न कराया गया। प्रशिक्षण सत्र का नियमित निरीक्षण भूमि सुधार उप समाहर्ता प्यारे लाल और जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने किया।

इस अवसर पर जिला प्रशिक्षक अमरेंद्र पाठक, श्यामलाल उरांव, अशोक सिंह, देवेंद्र मिंज, परियोजना पदाधिकारी विमलेश विश्वकर्मा एवं उपेंद्र कुमार, कार्यालय अधीक्षक राम लखन राम, तकनीकी विशेषज्ञ अल्तमस परवेज, जिला समन्वयक मुफ्ती अनवर और प्रशिक्षण समन्वयक अभय कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *