सीएमपीडीआई और आरकेएचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर में एमओए

झारखंड
Spread the love

रांची। सीएमपीडीआई (मुख्यालय), रांची ने अपनी सीएसआर पहल ‘आरोग्य पोषण’ को लागू करने के लिए आरकेएचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर, मुंबई के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया।

इस पहल का उद्देश्य रांची जिले के सीएमपीडीआई कमांड क्षेत्रों में लगभग 1550 टीबी रोगियों को छह महीने अवधि के लिए पोषण संबंधी सहायता प्रदान करना है।

इससे टीबी रोगियों के प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, उपचार के परिणामों में गुणात्मक सुधार और शीघ्र स्वस्थ होने में मदद मिलेगी।

इस समझौते ज्ञापन पर सीएमपीडीआई के ओर से महाप्रबंधक (एचआरडी/सीएसआर) डॉ शिशिर दत्ता एवं आरकेएचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर की परियोजना प्रमुख सुश्री योगिता बोरकर मुरलीधरन ने हस्ताक्षर किए।

इस पहल के माध्यम से सीएमपीडीआई सामुदायिक स्वास्थ्य, लैंगिग समानता, सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अपने परिचालन क्षेत्रों में स्थानीय समुदायों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *