विधायक ने सीआईपी के 156 निजी सुरक्षाकर्मियों की पुनः बहाली की उठाई मांग

झारखंड
Spread the love

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

अफरोज आलम

कांके। झारखंड की राजधानी रांची के कांके स्थित प्रसिद्ध सीआईपी में कार्यरत 156 निजी सुरक्षाकर्मियों को पुनः नौकरी में बहाल करने को लेकर जारी आंदोलन जारी है। इस बीच स्‍थानीय विधायक ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और मुख्‍यमंत्री को पत्र लिखा है। सभी निजी सुरक्षाकर्मियों को पुनः नौकरी में बहाल करने की मांग है।

स्थानीय विधायक सुरेश बैठा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। विधायक ने पत्र में लिखा है कि सभी 156 सुरक्षाकर्मी बीते कई वर्षों से सेवा दे रहे थे। अचानक एक आदेश जारी कर उन्हें नौकरी से बाहर कर दिया गया, जिससे उनके परिवारों के समक्ष गंभीर आजीविका संकट खड़ा हो गया है।

विधायक ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ नौकरी का नहीं, बल्कि 156 परिवारों के भविष्य का सवाल है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि सभी सुरक्षाकर्मियों को जल्द से जल्द पुनः बहाल किया जाए।

आंदोलनरत सुरक्षाकर्मियों ने विधायक सुरेश बैठा द्वारा उठाए गए इस कदम पर आभार जताया। समिति के सदस्यों ने कहा कि विधायक का समर्थन उनके संघर्ष को मजबूती दे रहा है। उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

झारखंड भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम ने भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और राज्यपाल को पत्र लिखकर सीआईपी के 156 निजी सुरक्षाकर्मियों को पुनः बहाल करने की मांग की है।

पत्र में उन्होंने कहा है कि अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्ग से आने वाले बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी इस फैसले से प्रभावित हुए हैं। पत्र लिखने के बाद श्री राम ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हटाना अमानवीय है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द बहाली नहीं हुई तो यह सामाजिक अन्याय होगा। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आंदोलन में चंद्रमौलेश्वर कुमार पांडेय, दानिश अहमद, धर्मनाथ महतो, सुमन मिंज, सुमित्रा देवी, सुनीता देवी, सुषमा कोंगाड़ी, विनीता लाकड़ा, जैतुन निशा सहित 156 सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *