गिरिडीह। विदेश में प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। इस क्रम में झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अडवारा पंचायत के एक प्रवासी मजदूर की मलेशिया में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक बगोदर थाना क्षेत्र के अडवारा निवासी स्वर्गीय झमन का (36) वर्षीय पुत्र वकील सिंह हैं। गुरुवार की देर शाम परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली। मृतक मलेशिया के लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (एल एंड टी) कंपनी में काम करता था। हालांकि उसकी मौत कैसे हुई है, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं मिली है।
बताया जा रहा है कि दो वर्ष पहले वह काम करने के लिए मलेशिया गया था। मृतक अपने पीछे पत्नी मुन्नी देवी, रूपा कुमारी (20), सुजीत (18), काजल कुमारी (17), नीतू कुमारी (13) को छोड़ गए।
घटना की सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता सह प्रवासी मजदूर के हित में काम करने वाला सिकन्दर अली मृतक के घर पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग जिले से बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में विदेशों में जाते हैं।
श्री अली ने कहा कि काम के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं में प्रवासी मजदूरों की मृत्यु की घटनाएं आम हैं। समाजसेवी ने सरकार से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की। उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने से युवाओं को विदेश जाने की मजबूरी नहीं होगी और ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


