Jharkhand: घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस

अपराध झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ता जा रहा है। क्राइम के बढ़ते ग्राफ ने लोगों को चिंता में डाल दिया है।

ताजा मामला जुगसलाई थाना क्षेत्र का है, जहां घर में घुसकर एक महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है।

घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। पीड़िता के अनुसार, वारदात के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।

इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग जबरन घर में घुस आए और महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया।

महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट भी की।

शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने जमशेदपुर के जुगसलाई थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

मामले में जैकी, बबलु, डबलू, सन्नी उर्फ मो. समीर सहित अन्य 2-3 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

पीड़िता का कहना है कि सभी आरोपी जुगसलाई थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सत्यता की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने घटना पर चिंता जताते हुए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *